अरुण सिंह

आगामी विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत प्राप्त कर इतिहास रचेगी भाजपा – अरुण सिंह

उत्तर प्रदेश को अगर देश की राजनीतिक धड़कन कहा जाये तो यह गलत नहीं होगा। ऐसे में, जबकि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने को हैं, जाहिर सी बात है कि देश का सियासी पारा गर्म तो होगा ही। उत्तर प्रदेश की तमाम राजनीतिक उठापटक के बीच केंद्र में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी की क्या स्थिति है, क्या योजनाएं हैं।