ओवैस शेख

नहीं रहे पाकिस्तान में भारत का पक्ष लेने वाले ओवैस शेख !

वो भारत के मित्र थे। विशेष बात ये है कि वो पाकिस्तानी होने के बाद भी भारत को चाहते थे। नाम था उनाका ओवैस शेख। जिन दिनों पाकिस्तान की जेल में बंद थे भारतीय कैदी सरबजीत सिंह तब उनकी रिहाई की लड़ाई वकील ओवैस शेख ही लड़ रहे थे। उनका बीते दिनों स्वीडन में निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे। वे जुझारू मानवाधिकारीवादी थे। वे विश्व नागरिक थे। वे धर्म से पहले मानवता को स्थान देते थे। तहरीक-ए-तालिबान से