चंद्रशेखर आज़ाद

भगत सिंह कैसे बने शहीद-ए-आज़म ?

शहीद तो भगत सिंह के अलावा राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आज़ाद, खुदीराम बोस समेत सैकड़ों हुए। इन सभी को जनमानस स्वत:स्फूर्त भाव से शहीद पुकारने लगा। तो भगत सिंह शहीद-ए-आजम कैसे बन गए ? भगत सिंह संभवत: देश के पहले चिंतक क्रांतिकारी थे। वे राजनीतिक विचारक थे। वे लगातार लिख-पढ़ रहे थे। उनसे पहले या बाद में कोई उनके कद का चिंतनशील क्रांतिकारी सामने नहीं आया।