महिला दिवस

महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध दिख रही मोदी सरकार !

आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज न कराई हो। महिलाएं समाज की प्रथम इकाई परिवार का आधार स्तंभ है। एक महिला सशक्त होती है, तो वह दो परिवारों को सशक्त बनाती है। प्राचीन काल में भी महिलाएं शक्ति का उदाहरण थीं। वे ज्ञान का भंडार थीं। किन्तु, एक समय ऐसा आया कि महिलाओं को घर की चारदीवारी तक सीमित कर दिया गया।