मोपाला दंगे

‘हिंदुत्व’ की विचारधारा से ही निकलेगा समाजिक भेद-भाव का समाधान

कभी आस पास नजर डालने पर भी काफ़ी कुछ नजर आता है। जैसे अभी हाल में ही समाचारों में तुर्की दिखा था। आधुनिक तुर्की का इतिहास देखेंगे तो कई चीज़ें नजर आ जाएँगी। किसी जमाने में यहाँ ओटोमन साम्राज्य हुआ करता था। इस साम्राज्य ने करीब सात सौ साल राज किया। ये कोई एक देश में नहीं बल्कि यूरोप, एशिया, अफ्रीका यानि कई महादेशों में फैला हुआ साम्राज्य था। यहीं के खलीफा का इस्लामिक राज्य स्थापित करने के लिए भारत में भयावह मोपाला दंगे हुए थे। शायद कई लोगों ने मोपला दंगे का नाम ना सुना हो, लेकिन केरल में हुए इस दंगे की भयावहता ऐसी थी की उसके बारे में एनी बेसेंट कहती थी कि भगवान ना करे हमें कभी फिर से खलीफा और इस्लामिक हुकूमत के बुरे सपने को झेलना पड़े