विजय रूपाणी

एकता संवाद : भाजपा की एकता की कोशिशें और कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति

विविधता में एकता भारतीय राष्ट्र की प्रमुख अवधारणा रही है। लेकिन इस भावना के कमजोर पड़ने का भारत को ऐतिहासिक खामियाजा भी भुगतना पड़ा। विदेशी आक्रांताओं ने इसी का फायदा उठाया था। सैकड़ों वर्षों तक देश को दासता का दंश झेलना पड़ा। अंग्रेज भारत से जाते-जाते विभाजन की पटकथा लिख गए थे। लेकिन सरदार पटेल के प्रयासों से देश में एकता स्थापित हुई।