कीमत

भाजपा सरकारों ने तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम कर दीं, अन्य दलों की सरकारें कब करेंगी?

केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से आम आदमी को राहत दी है। केंद्र ने खुद तो उत्पाद शुल्क कम करके पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में ढाई रुपये की कमी की ही है, राज्यों से भी इतनी ही कमी करने की अपील की है। केंद्र सरकार की इस अपील  के बाद भाजपा शासित लगभग सभी राज्यों ने पेट्रोल-डीजल का मूल्य ढाई रुपये कम करने का ऐलान कर दिया।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भारत बंद करने वाली कांग्रेस पहले अपने गिरेबां में तो झांके!

वेनेजुएला की राजनीतिक उथल-पुथल, ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध, मुद्रा बाजार की उठा-पठक जैसे कारणों से कच्‍चे तेल की कीमतों में तेजी ने देश के सत्‍ताच्‍युत व जनाधार विहीन नेताओं को ऑक्‍सीजन देने का काम किया है। इन नेताओं से सबसे अहम सवाल यह है कि जब वे सत्‍ता में थे तब उन्‍होंने घरेलू तेल उत्‍पादन बढ़ाने, वैकल्‍पिक ईंधन के विकास, तेल की बचत जैसे दूरगामी