कोरोना संकट से निपटने को देश सेवा में जुटी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी 18 करोड़ की सदस्यता वाली पार्टी है। जो राजनीतिक दलों की सदस्य संख्या में विश्व में सबसे बड़ी है। भाजपा का सिद्धांत है Nation First (राष्ट्र प्रथम)। जनसंघ काल से वर्तमान भारतीय जनता पार्टी तक जब-जब भी देश के सम्मुख कोई प्रश्न आया, उसके समाधान के लिए भाजपा नेतृत्व सदैव सक्रिय रहा है। ऐसे समय में  भाजपा के असंख्य कार्यकर्ता अपने प्राणों की बाजी लगाने के लिए सक्रिय हो जाते हैं। गत 70 वर्षों के इतिहास में अनेक प्रसंग  इसका स्मरण कराते हैं।

कोविड -19 से सम्पूर्ण  विश्व इस समय प्रभावित है। इस वायरस की उत्पत्ति चीन के वुहान शहर में होने के कारण चीन घृणा का पात्र भी बना है। वायरस के कारण विश्व भर में लगभग 25 लाख 42 हज़ार लोग प्रभावित हैं। 176404 लोगों की मृत्यु भी हो चुकी हैं। भारत में भी लगभग 20 हज़ार  लोग कोरोना की चपेट में हैं। 623 लोग  आज तक काल के गाल में भारत में भी समा चुके हैं। दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं पर बड़ा संकट मंडरा रहा है।

भारत में कोरोना संक्रमण के खतरे को मोदी सरकार ने बहुत पहले ही अनुभव कर लिया था। विदेश से वायु सेवा  के द्वारा भारत में आने वाले लोगों की विमानपत्तन पर जांच भी प्रारंभ हो गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रभावी उपाय किए हैं। एक दिन का जनता कर्फ्यू एवं लॉक डाउन का प्रभावी क्रियान्वयन कारगर साधन सिद्ध हुए है। इन प्रभावी उपायों के कारण विश्व की अलग-अलग एजेंसियों ने कोरोनावायरस की रोकथाम में विश्व के नेताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को प्रथम स्थान दिया है।

भारतीय जनता पार्टी 18 करोड़ की सदस्यता वाली पार्टी है। जो राजनीतिक दलों की सदस्य संख्या में विश्व में सबसे बड़ी है। भाजपा का सिद्धांत है Nation First (राष्ट्र प्रथम)। जनसंघ काल से वर्तमान भारतीय जनता पार्टी तक जब-जब भी देश के सम्मुख कोई प्रश्न आया, उसके समाधान के लिए भाजपा नेतृत्व सदैव सक्रिय रहा है। ऐसे समय में  भाजपा के असंख्य कार्यकर्ता अपने प्राणों की बाजी लगाने के लिए सक्रिय हो जाते हैं। गत 70 वर्षों के इतिहास में अनेक प्रसंग  इसका स्मरण कराते हैं।

भाजपाध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (फोटो साभार : NewIndianExpress)

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन के कारण हमारे देश में गरीबों के सम्मुख रोजी-रोटी का प्रश्न आएगा इसका अनुमान  भाजपा नेतृत्व को था। रोजगार के लिए अन्य प्रदेशों में जाने वाले मजदूरों के सम्मुख भी समस्या खड़ी होगी। वृद्धजनों के सम्मुख नियमित दवाइयों का भी एक प्रश्न आएगा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ने इस संकट की घड़ी में देशभर के असंख्य कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उनके विडियो कांफ्रेंस (संवाद) के द्वारा राष्ट्रीय पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से संवाद का क्रम प्रारंभ हुआ।

देश भर के समस्त जिला अध्यक्षों तक इस संवाद का क्रम चला जो अलग-अलग श्रेणी के अनुसार अभी तक जारी है। लाखों कार्यकर्ताओं तक पार्टी अध्यक्ष नड्डा  जी स्वयं एवं अपने पदाधिकारियों के माध्यम से अपना संदेश पहुंचा चुके हैं। देश के अन्य दल चुनाव लड़ने तक ही अपनी भूमिका मानते हैं, वे  इस अवसर पर कहीं दिखाई नहीं दिए। कुछ दल सरकारी राशन पर अपने नेता की फोटो एवं चुनाव चिन्ह छपवाकर अपने कर्तव्य की इतिश्री मान रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने बूथ तक विस्तृत सेवा का कार्य किया है।

#FeedtheNeedy के अंतर्गत पार्टी ने लगभग 10 करोड़ भोजन पैकट एवं 2 करोड़ 21 लाख कच्चे राशन की मोदी किट बनाकर गरीब  परिवारों तक पहुंचाने में सफलता प्राप्त की है। वायरस से मुक्ति मिलने के बाद भी हमको फेस कवर का उपयोग लंबे समय तक करना होगा। इसलिए महिला मोर्चा की असंख्य महिलाओं ने घर-घर फेस कवर बनाने का कार्य किया। अब तक लगभग 2 करोड़ 25 लाख फेसकवर देश के नागरिकों तक पहुंच चुके हैं।

विश्व भर में आरोग्य सेतु एप दुनिया का सबसे तेज गति से डाउनलोड होने वाला एप बन गया है। जिसको डाउनलोड कराने मे भाजपा कार्यकर्ता सहायक बने हैं। लाखो बूथ के कार्यकर्ताओ ने धन्यवाद देकर कोरोना संक्रमण के समय बचाव मे लगे लोगो का मनोबल बढ़ाया। #PMCaresFund मे लगभग 30 लाख से भी अधिक लोगों ने अपना सहयोग प्रदान किया है। यह कार्य देश के समस्त राज्यों के सभी जनपदों में लाखों कार्यकर्ताओं के माध्यम से हुआ है।

पश्चिम बंगाल सरकार कोरोना संक्रमण से लड़ने का प्रयास कर रही है। लेकिन उसमें केवल अपनी व्यक्तिगत छवि को सुधारने की जिद ही  ज्यादा दिखाई देती है। लॉकडाउन के पालन में शिथिलता, समस्त जमातियों की जांच ना होना, कोरोना से मृत्यु  के आंकड़ों के संबंध में भी अलग-अलग बयानबाजी ने  बंगाल की जनता में संदेह उत्पन्न किया है। स्वास्थ्य कर्मियों को भी अपनी सुरक्षा के संबंध में संदेह है। राशन के वितरण में भी पक्षपात के कारण बंगाल की गरीब जनता परेशान है।\

फोटो साभार : News State

भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं सांसदों को सेवा कार्य से वंचित किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर आवाज उठाने वालों पर मुकदमे किए जा रहे हैं। केंद्र से सहयोग के लिए जाने वाली टीम के प्रति असहयोग ने भी अनेक प्रश्न खड़े किए हैं। कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण करने के स्थान पर दीदी ममता जी स्वयं उद्घोषणा, रेखाचित्र बनाना एवं सफाई कर्मियों के साथ फोटो खिंचवाकर  व्यक्तिगत  छवि बनाने में व्यस्त हैं।

इस विषम परिस्थिति में भी बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने राहत एवं सेवा कार्य का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। बंगाल के बाहर अलग-अलग राज्यों में पश्चिम बंगाल के लाखों नागरिकों को  उन-उन  राज्यों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुविधा पहुंचाने का कार्य किया है। बंगाल के सभी जिलों में राहत कार्य अभी भी अनवरत चल रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के नेतृत्व मे एक लाख से अधिक भाजपा कार्यकर्ता कोलकाता मे कंट्रोल रूम बनाकर निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य मे सक्रिय हैं। अब तक लगभग 17 लाख 45 हज़ार भोजन पैकेट एवं 22 लाख लोगों के लिए कच्चे राशन की व्यवस्था बंगाल भाजपा ने की है। 77 हज़ार व्यक्तियों को प्रतिदिन औसत भोजन भाजपा कार्यकर्ता देते हैं। 93 हज़ार लोगों के द्वारा PMCaresFund मे सहयोग भी हुआ है। 6 लाख 66 हज़ार फेस कवर महिलाओं द्वारा बनायें  एवं वितरित किये गयें हैं।

“नर सेवा, नारायण सेवा” का संकल्प लेकर चलने वाला यह  कार्य उत्कृष्टतम सेवा का उदाहरण है। देश के लगभग 1500 राजनीतिक  दलों  में यह भाजपा को शेष से अलग (Party with a difference) करता है। जहाँ  शेष दल केवल  सत्ता  के माध्यम से अपनी एवं अपने परिवार की स्वार्थ पूर्ति में लगे हैं, वहीं भाजपा दीन, दुखी, पीड़ित एवं गरीबों की सेवा कर रही है। हम सभी भाजपा के बने एवं भाजपा हमारी बने यही भविष्य की दिशा होनी चाहिए।

(लेखक भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री हैं।)