किसानों के आये अच्छे दिन, मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

मौसम को लेकर अभी-तक केवल अंदाज़ा लगाया जाता था लेकिन अब वो दिन दूर नही जब मौसम की सटीक जानकारी सबको मिल सकेगी।AWIPS_Workstation केंद्र  सरकार इसके लिए 60 मिलियन डॉलर खर्च करके एक सुपर कंप्यूटर खरीदने जा रही है। यह कंप्यूटर यूएस मॉडल पर बना है और थ्री डाइमेंशनल तकनीक से भारत में मौसम वैज्ञानिकों तक मौसम की सटीक जानकारी मुहैया कराएगा। जानकारों के अनुसार मौसम की बेहतर जानकारी से भारत में खेती बाड़ी से होने वाली उपज में करीब 15 फीसद तक इजाफा हो जाएगा। यही नहीं इससे किसान ये भी जान सकेंगे की किस समय धान बोया जाए या फर्टीलाइजर खेतों में छिड़की जाए ताकि बेहतर पैदावार हो सके। ये दुनिया में चावल,चीनी,गेहूं और कॉटन के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक के ‌लिए पैदावार बढ़ाने में सहायक सिद्द होगा।