‘अयोध्या हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है, इसके साथ कोई अन्याय नहीं कर सकता’

इस दीपावली अयोध्या में एक साथ तीन लाख दीपक जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। इससे पहले एक लाख पांच हजार दीप जलाने का रिकार्ड गिनीज बुक में दर्ज है। इस बार का एक अन्य आकर्षण वॉटर शो था। पिछली बार अयोध्या में लेज़र शो के माध्यम से रामकथा दर्शाई गई थी। इस बार वॉटर प्रोजेक्शन शो के माध्यम से इसे दिखाया गया। इसके अलावा इंडोनेशिया, रूस, टोबैगो, त्रिनिदाद, श्रीराम भारतीय कला केंद्र की टीमों द्वारा रामलीला का मंचन भी किया गया।

दीपावली त्रेता युग से चली आ रही भारतीय परंपरा है। इस दिन प्रभु राम लंका विजय कर अयोध्या पधारे थे। अयोध्या की उदासी दूर हुई। उत्साह, उमंग का वातावरण बना। इसीकी अभिव्यक्ति दीप जला कर की गई। इसी के साथ एक सन्देश भी निर्मित हो गया। सन्देश असत्य पर सत्य की जीत का था। कार्तिक मास की गहन अंधकार वाली अमावस्या की  रात्रि दीयों की रोशनी से नहा गई। इस तरह दीपावली दीपों का पर्व बना और भारतीय पहचान व अस्मिता से जुड़ गया।

भारतीय त्योहारों का केवल धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व ही नहीं होता, बल्कि इसमें सामाजिक और पर्यावरणीय सन्देश भी समाहित होता है। अयोध्या में पहली बार समाज के सभी लोगों ने एक साथ मिलकर दीपोत्सव का आयोजन किया था। इस प्रकार हमारे समाज ने समरसता को प्रतिष्ठित किया। वर्षा के बाद सफाई की आवश्यकता होती है। लेकिन पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली आतिशबाजी उस समय नहीं थी। अयोध्या की यह दीपावली, भारतीय पर्व के रूप में स्थापित हुई। भारत ही नहीं विश्व के अनेक देशों में इसे मनाया जाता है।

साभार : न्यूज़ स्टेट

लेकिन विदेशी दासता में अयोध्या की विश्व स्तरीय दीपावली की प्रतिष्ठा कायम नहीं रह सकी। आजादी के बाद भी उत्तर प्रदेश में सरकारों ने यह मान लिया कि अयोध्या की दीपावली से उनका कोई सरोकार नहीं है। लेकिन पहली बार यहां एक संन्यासी के नेतृत्व में सरकार बनी। अयोध्या की दीपावली को पुनः विश्वस्तरीय बनाने का संकल्प लिया गया। गत वर्ष इसकी शुरुआत हुई। इस बार कोरिया सहित अनेक देशों तक इसकी गूंज पहुंच गई।

इस दीपावली अयोध्या में एक साथ तीन लाख दीपक जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। इससे पहले एक लाख पांच हजार दीप जलाने का रिकार्ड गिनीज बुक में दर्ज है। इस बार का एक अन्य आकर्षण वॉटर शो था। पिछली बार अयोध्या में लेज़र शो के माध्यम से रामकथा दर्शाई गई थी। इस बार वॉटर प्रोजेक्शन शो के माध्यम से इसे दिखाया गया। इसके अलावा इंडोनेशिया, रूस, टोबैगो, त्रिनिदाद, श्रीराम भारतीय कला केंद्र की टीमों द्वारा रामलीला का मंचन भी किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या को देश की आन, बान और शान का प्रतीक बताते हुए कहा कि इसके साथ दुनिया की कोई ताकत अन्याय नहीं कर सकती। उन्होंने यह भी कहा कि पहले कोई सीएम क्या अयोध्या आता था, विगत डेढ़ वर्षों में मैं छः-छः बार अयोध्या आया हूं।

यह घोषणा भी हुई कि अयोध्या के रामकथा पार्क में भगवान राम की दो सौ फीट से ऊंची प्रतिमा स्थापित होगी। इसके नीचे पचास मीटर का पेडेस्टल बनाया जाएगा। प्रतिमा के ठीक नीचे पौराणिक कथाओं पर आधारित म्यूजियम बनाया जाएगा। फैजाबाद का नाम अयोध्या किए जाने का ऐलान भी हुआ। और भी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गयीं।

इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला किम जुंग-सूक से नई दिल्ली में मुलाकात की थी। किम अयोध्या में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित दीपोत्सव समारोह तथा महारानी सुरीताना हिवो ह्वांग-वोक स्मारक के भूमिपूजन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं।

भारत और कोरिया के बीच सभ्यता, संस्कृति और आध्यात्मिक संबंध बहुत मजबूत रहे हैं। योगी आदित्यनाथ का यह प्रयास सराहनीय है। केवल एक ही वर्ष में इसका स्वरूप व्यापक हो गया है। इस बार कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला इसमें सहभागी बनीं। यह आशा की जा सकती है कि भविष्य में विदेशी अतिथियों के इस प्रकार शामिल होने की परंपरा आगे बढ़ेगी। इसके अलावा यहां रामलीला प्रस्तुत करने वाले देशों की संख्या भी बढ़ेगी। इस प्रकार अनेक देशों के साथ हमारा सांस्कृतिक संवाद बढ़ेगा।

(लेखक हिन्दू पीजी कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। ये उनके निजी विचार हैं।)